AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/राजपूत महिला मंडल ने मनाया फ़ाग उत्सव ; होली के पारंपरिक गीतों पर किया सामूहिक नृत्य,श्री राजपूत नव युवक मंडल की मासिक बैठक भी हुई आयोजित

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260228 WA0091

- Advertisement -

रतलाम/श्री राजपूत धर्मशाला भवन हाथी खाना स्थित महाराणा प्रताप सभागृह पर राजपूत महिला मंडल के तत्वाधान में फाग उत्सव का आयोजन किया गया भजन गायक अरुण सोनी एवं मंडली द्वारा फाल्गुन के गीतों के साथ ही होली खेले नंदलाल बिरज में होली खेले नंदलाल,,,हल्दीघाटी में समर लडयो वह चेतक वो सवार कटे वह महाराणा प्रताप कठे,, महिलाओं द्वारा होली एवं फाग उत्सव के पारंपरिक गीतों पर सामुहिक नृत्य किया गया इसी के साथ श्री राजपूत नव युवक मंडल रतलाम की मासिक बैठक भी आयोजित की गई

IMG 20260228 WA0096

बैठक में मुख्य रूप से आगामी होली त्यौहार के अवसर पर राजपूत समाज की निकलने वाली राजपूत समाज की गैर चर्चा की गई समाजजन 2 मार्च सोमवार को समाज के जिन परिवारों में गमी हुई है वहां पर प्रातः 10:00 बजे रंग डालने जाएंगे 3 मार्च मंगलवार घुलेडी पर्व के अवसर पर प्रातः 9:00 से समाज की गेर श्री राजपूत धर्मशाला भवन हाथी खान रतलाम से निकाली जावेगी एवं जिन परिवारों में विवाह ,बच्चों का जन्म , मांगलिक कार्य या गृह प्रवेश हुआ है उन परिवारों के घर जाकर होली पर्व की बधाइयां प्रेषित की जावेगी

IMG 20260228 WA0097

समाज जनों द्वारा होली पर् गैर के अवसर पर केवल गुलाल व सूखे रंगों का ही का ही प्रयोग किया जाएगा नगर भ्रमण के पश्चात सायं 6:00 बजे राजपूत धर्मशाला भवन हाथी खाना रतलाम पर गैर का विसर्जन किया जाएगा

IMG 20260228 WA0093

उक्त जानकारी किरण गोयल और रेनू नरेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा दी गई

See also  रतलाम /भाजपा नेता मुकेश पंचोला को इन्दौर सत्र न्यायालय से मिली रिहाई ; षडयंत्र के चलते झूठे आरोप में फंसाया,मेरे उपर लगे यौन शोषण के आरोप निराधार - पंचोला
Share This Article