AAJ24

[state_mirror_header]

MP विधानसभा के बजट सत्र का समापन :बजट सत्र 2026 भाजपा द्वारा जनता को “औकात” दिखाने के लिए याद रखा जाएगा : उमंग सिंघार

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260227 WA0066

- Advertisement -

भोपाल, 27 फरवरी 2026 नेता प्रतिपक्ष ने कहा जब हमने इंदौर में ज़हरीले पानी से 35 लोगों की मौत पर सवाल किया तो, जवाबदेही के बजाए, औकात याद दिलाई गई।जब हमने स्वच्छ जल जैसे विषय पर चर्चा के लिए अनुरोध किया तो सरकार ने विपक्ष के नेताओं को जनता से जुड़े मुद्दे पर सवाल करने पर औकात याद दिलाई।

उन्‍होंने कहा कि जब हमने CAG रिपोर्ट में उजागर हुए भारी भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग की तो सरकार ने विपक्ष और जनता को औकात दिखाई।आज प्रदेश पर 6 लाख करोड़ का कर्ज़ बढ़ चुका है। जनता जवाब चाहती है कि आख़िर कर्ज लेकर सरकार क्यों घी पी रही है और नागरिकों से टैक्स वसूल कर उन कर्ज़ों को क्यों चुकाया जा रहा है तब सरकार से ना बजट पर चर्चा की गई और ना सही जानकारी दी गई।

सिंघार ने कहा कि चाहे सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, सरकार और उससे जुड़े लोग हर रोज़ आम प्रदेशवासी को उसकी औकात याद दिला रहे हैं।जब कांग्रेस विधायकदल ने सरकार से 2762 हेक्टेयर की धिरौली कोल परियोजना के विस्थापित आदिवासियों और सारे नियमों को ताख पर रख कर अदानी को ज़मीन देने का मुद्दा उठाया तो सरकार ने सदन और सदन के बाहर झूठ फैलाना शुरू कर दिया चाहे वह इन्वेस्टर समित के नाम पर हुए विदेश दौरे की बात हो या भोपाल नगर निगम और भाजपा नेताओं द्वारा गौमाता की हत्या करने की बात हो, या लाड़ली बहनों का नाम स्कीम में ना जोड़े जाने का विषय हो, कॉंग्रेस विधायक दल ने प्रदेश की जनता के हर मुद्दे पर मुखर हो कर अपनी बात रखी और आगे भी उसी निष्ठा से रखते रहेंगे।

See also  MP News : युवाओं से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील, बदलाव की राजनीति के लिए आगे आए युवा ; पूर्व कानून मंत्री जितेंद्रसिंह तोमर ने वीडियो संदेश जारी कर किया आव्हान

उन्‍होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष सरकार व दलों के हो सकते हैं,लेकिन एक जनप्रतिनिधि का धर्म केवल जनता की सेवा है। हमारा वास्तविक दायित्व निस्वार्थ भाव से जनता के हितों की रक्षा करना है, चाहे वह किसी भी दल, वर्ग या क्षेत्र से क्यों न हो। मेरे लिए सदन एक मंदिर है और उसमें सर्वोपरि केवल जनता ही है।

सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने जनहित के मुद्दों को मजबूती से सदन में रखा। साथ ही, पक्ष के सभी माननीय विधायकों का भी आभार  आशा है कि हम सब दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर प्रदेश की जनता की सेवा करते रहेंगे।दल कोई भी हो — हमारा लक्ष्य, हमारा ध्येय और हमारी प्रतिबद्धता सदैव जनहित ही होना चाहिए।

Share This Article