Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam/ वरिष्ठ नेता कैलाश पटेल को सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने सांसद प्रतिनिधि नियुक्त : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी,समर्थकों में उत्साह।

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

- Advertisement -

रतलाम /रतलाम ग्रामीण के वरिष्ठ नेता कैलाश पटेल को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बड़ी जिम्मेदारी मिली है सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने उन्हें अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

सांसद अनीता चौहान ने कलेक्टर के नाम जारी पत्र में भाटीबड़ौदिया निवासी कैलाश चंद्र पाटीदार को अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त करने की जानकारी दी। पत्र में बताया कि उनकी अनुपस्थिति में श्री पटेल बैठकों एवं प्रशासनिक कार्यों में सांसद के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे उल्लेखनीय है कि कैलाश पटेल लंबे समय तक कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे और जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। हालांकि चुनाव के दौरान पार्टी नेतृत्व की अनदेखी और स्थानीय मुद्दों की उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी और बाद में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उनके समर्थक उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की उम्मीद लगाए हुए थे। अब सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

See also  रतलाम ; भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मकवाना को, सीएम यादव से की सौजन्य भेंट,जताया आभार
Share This Article