भरत शर्मा की रिपोर्ट

गायक कलाकार शर्मा ने महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी जी के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी
रतलाम, 24फरवरी माणक चौक स्थित गोपाल जी के बड़े मंदिर में रविवार को रंगारंग फाग महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आयोजन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती सीमा आर.एस. देवड़ा के नेतृत्व में किया गया। यह महोत्सव लगातार छठे वर्ष आयोजित हुआ
महोत्सव में गायक कलाकार पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा ने भक्ति रस से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, भगवान श्रीकृष्ण, माताजी एवं श्री गणपति जी के भजनों के साथ फाल्गुन माह के पारंपरिक फाग गीतों की भी सुंदर प्रस्तुति दी। “सांवरियो है सेठ, मारी राधा जी सेठानी है” जैसे भजनों पर महिलाओं ने भक्ति भाव से नृत्य कर आनंद लिया।कार्यक्रम में महिलाओं ने सफेद, लाल और गुलाबी लहरिया परिधान धारण कर फाल्गुनी उत्सव का उल्लास बढ़ाया। रंग, गुलाल और फूलों की वर्षा के बीच महिलाएं भक्ति भाव से झूमती नजर आईं। पूरा मंदिर परिसर फाग के रंगों और भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
ये थी मौजूद
जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं ने भाग लेकर भजनों और उत्सव का आनंद लिया।महोत्सव में हेम कुंवर, अनिता सोलंकी, टीना चंद्रवाद, ऊषा पंवार, नीतु पंवार, राम कुमार काजल जीजा, किरण गोयल, अनिता जीजा, नीता जीजा, सोनी जीजा, कृष्ण जीजा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ हुआ।



