भरत शर्मा की रिपोर्ट
उज्जैन/शनिवार को वार्ड क्रमांक 41 के क्षेत्रीय पार्षद एवं जोन अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालवीय के प्रयासों से क्षेत्र में मुख्यमंत्री विशेष निधि के अंतर्गत राशि रुपए 42 लाख की लागत से होने वाले सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद एवं जोन अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालवीय, महामंत्री आनंद सिंह खींची, मंडल अध्यक्ष हरीश सोलंकी की उपस्थिति में संपन्न हुआ
उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 41 अंतर्गत गोपालपुर से अंजू श्री कॉलोनी की विभिन्न गलियों में नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री विशेष निधि के अंतर्गत राशि रुपए लगभग 42 लाख की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य का कार्य करवाया जाएगा जिससे क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी
इस दौरान बाबूलाल सुनहरे,प्रिंस लोदवाल,लक्की दरबार, श्री उमाशंकर,सुनील गौठवाल,महेंद्र मरमट श्रीमती कांता विश्वकर्मा, श्रीमती संगीता जी, इंद्रमणि राजपूत, जीतू राठौर, जितेंद्र गुप्ता, योगेंद्र जूनवाल, बबलू जी, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत मालवीय,अनिल गिरी, अंकित मालवीय, इंदर सिंह गहलोत एवं वार्ड के सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे
डोर टू डोर वाहन का शुभारंभ किया
वार्ड क्रमांक 41 अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 को ध्यान में रखते हुए घर-घर से कचरा अलग-अलग संग्रहित करने हेतु कचरा कलेक्शन वाहन का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया



