AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में शहर कांग्रेस का प्रदर्शन ; मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व पीएम मोदी का पुतला फुका : दहन के दौरान पुलिस से हुई झूमाझटकी,फायर ब्रिगेड और वाटर केनन चलाकर जलाने से रोका

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

रतलाम, 20 शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को धानमंडी में मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री का पुतला दहन किया। पुलिस द्वारा पुतला जलाने से रोकने के दौरान कार्यकर्ताओ की झूमाझटकी भी हुई। आख़िरकार पुलिस द्वारा वाटर केनन चलाकर पुतले में लगी आग को बुझा दिया गया। गुस्साए कार्यकर्ता पुलिस के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे।

Screenshot 20260220 2056482

बीते दिन मध्यप्रदेश सरकार के बजट भाषण के दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री और विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस हो गई थी। बहस के दौरान आपत्ति जनक बयान को लेकर शुक्रवार दोपहर 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने धानमंडी पर मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। जैसे ही कार्यकर्ता विजयवर्गीय सहित पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव का पोस्टर लगा पुतला जलाने लगे, वैसे ही पुलिस ने वाटर केनन चलाकर पुतले की आग को बुझा दिया। इसी दौरान पुतले पर लगा पोस्टर उड कर अलग हो गया। कार्यकर्ताओ ने मंत्री, सीएम और मोदी के पोस्टर को जलाने लगे तो पुलिस ने फायर ब्रिगेड और वाटर केनन चलाकर पोस्टर जलाने से रोक दिया।

IMG 20260220 WA0096 scaled

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने की नारेबाजी
पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओ में हुई झड़प के बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड से कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। इससे नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने इकट्ठे होकर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार जब जब डरती है, पुलिस को आगे करती है के नारे लगाने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद के भी नारे लगाए।इस दौरान सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे, स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन, थाना औद्योगिक प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

See also  छत्तीसगढ़: नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू

IMG 20260220 WA0089 scaled

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शांतीलाल वर्मा , यास्मीन शेरानी, मयंक जाट, कमरूद्दीन कचवाय, रजनीकांत व्यास, कुसुम चाहर,प्रदीप राठौड़, महमूद शेरानी, आशा रावत, शांतू गवली,राकेश झालानी, शैलेन्द्र अठाना, बसंत पंड्या, राजीव रावत हितेष पैमाल ,सलीम मोहम्मद बागवान वसुद जैदी, निलेश शर्मा, दिलिप शर्मा, रोहित मीणा, मनोज पांडे, रमेश पोरवाल, शाकीर भाई, मकबूल भाई इकरार चौधर, रमेश शर्मा ,गोपाल चंदवाडिया, राजकुमार जैन लाला, इकराम बेलूद, योगेन्द्र भंडारी, संजय खंडकर, हरविंदर सिंह नांदरा,सुनील महावर, हीना शेख, आरिफा कचवाय, राधा प्रजापत, सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन उपस्थित थे

Share This Article