AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम पुलिस को बड़ी उपलब्धि: एसपी ऑफिस, 2 एसडीओपी कार्यालय, पुलिस लाइन व 5 थानों के टीआई को सौंपा आईएसओ सर्टिफिकेट,डीआईजी निमिष अग्रवाल एवं एसपी अमित कुमार के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

रतलाम/जिले की पुलिस व्यवस्था ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है जिले का पहला अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) सर्टिफाइड मिले है संभवत नए कानून लागू होने के बाद यह मध्य प्रदेश व देश का आईएसओ सर्टिफाइड चुना गया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर आयोजित कार्यक्रम में उज्जैन रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल एवं एसपी अमित कुमार ने
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसडीओपी ऑफिस रतलाम, एसडीओपी ऑफिस जावरा, पुलिस लाइन रतलाम एवं जिले के थाना स्टेशन रोड रतलाम,थाना सरवन,थाना ताल,थाना पिपलौदा,थाना बरखेड़ा थानों को आईएसओ सर्टिफिकेट सौंपा।

IMG 20260218 WA0050

कार्यक्रम मुख्य अतिथि डीआईजी रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में आयोजित समारोह में एसपी अमित कुमार, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम जितेंद्र सिंह जादौन, थाना प्रभारी सरवन अर्जुन सेमलिया, थाना प्रभारी ताल तूर सिंह डावर, थाना प्रभारी पिपलौदा रमेश कोली, एवं थाना प्रभारी बरखेड़ा रविन्द्र दंडोतिया को आई एस ओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

1771442695053639 2

DIG निमिष अग्रवाल ने एसपी अमित कुमार एवं समस्त अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को ISO मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली बनाए रखने हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुख पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

IMG 20260218 WA0049

इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, प्रशिक्षु आई पी एस वैभव प्रिय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत सभी राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, पत्रकारगण उपस्थित रहे।

See also  Ratlam News/विहिप की मासिक बैठक धराड़ में संपन्न , खरगोन में आयोजित आगामी प्रशिक्षण वर्ग में जाने के लिए बनी योजना

IMG 20260218 WA0048

Share This Article