AAJ24

[state_mirror_header]

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में तिलसिंवा ऑडिटोरियम में कार्यक्रम, श्रमिकों को योजनाओं की दी गई जानकारी,

सूरजपुर में श्रमिक जन संवाद सम्मेलन, 2539 हितग्राहियों को 99.66 लाख की सहायता

Bharat Sharma

सूरजपुर में श्रमिक जन संवाद सम्मेलन संपन्न, 2539 हितग्राहियों को 99.66 लाख की सहायता राशि वितरण,

सूरजपुर। तिलसिंवा स्थित सूरजपुर ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में श्रमिक जन संवाद सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान जिले के 2539 हितग्राहियों को कुल 99 लाख 66 हजार 627 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। साथ ही मिनिमहतारी जतन योजना, सियान योजना और नोनिहाल छात्रवृत्ति योजना के डेमो चेक भी वितरित किए गए। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

- Advertisement -

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता से जोड़ना है। उन्होंने श्रमिकों को प्रदेश की रीढ़ बताते हुए कहा कि सरकार उनके हित में लगातार कार्य कर रही है।

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि प्रदेश के विकास में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचता है। श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने श्रमिकों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, संदीप अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन, श्रम अधिकारी एलेन मिंज और संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

See also  मुख्यमंत्री साय ने पूरी की ‘मोदी की एक और गारंटी’, भूमिहीन किसानों को मिलेगा हर साल 10 हजार…
Share This Article