भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम/जिले पिपलोदा विकासखंड शनिवार को दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया था ,शिविर के दौरान पिपलोदा के शिक्षक, गणेश मालवीय भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए जहां अनेक दिव्यांग बालक बालिकाएं ,उनके पालक, अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

इस दौरान शिक्षक गणेश मालवीय की निगाह एक बालिका पर पड़ी जिसका नाम रितिका है जड़वासा की रहने वाली है उम्र 6 वर्ष की है जिसका भोलापन ओर आकर्षक मुस्कान ने शिक्षक का मन मोह लिया

जब मालवीय ने बच्ची से बातचीत की तो पता चला कि यह दिव्यांग है और बात नहीं कर सकती यहां सुनकर शिक्षक का हृदय द्रवित हुआ और उन्होंने इस बालिका को गोद में उठाया और पिता से पूरी बात की
जब उन्हें बच्ची बारे में पूरी जानकारी मिली तो उन्होंने बालिका को ₹600 प्रति माह अपनी ओर से आर्थिक सहायता और भविष्य में पढ़ाई का खर्च पूरे जीवन भर संकल्प लेकर दिव्यांग बालिका को गोद लिया इतना करने भर से शिक्षक का मन भर गया और आंसू छलक आए
परमात्मा ऐसी तकलीफ, किसी को ना दे, इस बच्ची की खूबसूरती पर, दिव्यांगता का ग्रहण.



