AAJ24

[state_mirror_header]

बडवानी में पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : भारतीय पत्रकार संघ AIJ जिला इकाई का नक्षत्र गार्डन अंजड़ में हुआ आयोजन,देश के 500 जिलों हो रहा कार्य,1 लाख पत्रकार साथी बने हैं सदस्य – विक्रम सेन

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

IMG 20260214 WA0080

Screenshot 20260215 0745212

उज्जैन/बड़वानी जिले के अंजड़ में शनिवार को भारतीय पत्रकार संघ ऐ आई जे इकाई के द्वारा जिले के समस्त पत्रकार साथियों के साथ पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया प्रातः 11:00 बजे से स्थानीय नक्षत्र गार्डन बड़वानी रोड अंजड पर यह कार्यक्रम शुरू हुआ कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि उद्योगपति शेखर चंद पाटनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति के में यह कार्यक्रम की शुरुआत की गई

IMG 20260214 WA0082

सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर शुरुआत हुई इसके पश्चात मंच पर उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू , प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र देवराय,अमीर शेख प्रदेश संयोजक, राजेश नाहर,श्याम कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रकाश भावसार जिला अध्यक्ष खरगोन,आकाश गुप्ता पिंटू भैया जिला युथ जिला अध्यक्ष ,मनोहर शर्मा राष्ट्रीय महासचिव , शाहनवाज शेख राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख, सूरज मल पिपल्या नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रति निधि ,बड़वानी जिला अध्यक्ष रफीक खान का सभी पत्रकारों के द्वारा मंच पर स्वागत किया गया उसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के द्वारा पत्रकारों को संबोधित कर भारतीय पत्रकार संघ ए आई जे के संबंध में विस्तृत जानकारी से सभी पत्रकार साथियों को अवगत कराया गया

IMG 20260214 WA0081

संगठन कैसे काम करता है और यह संगठन अभी देश के 500 जिलों के अंदर काम कर रहा है और लगभग 1 लाख पत्रकार साथी इसके सदस्य हैं

IMG 20260214 WA0079

इसके पश्चात राजेंद्र देवराय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपनी बात कही और कहा कि पत्रकारों को एकजुट होना सबसे ज्यादा जरूरी है हमें प्रजातंत्र में चौथा स्तंभ कहते सभी हैं लेकिन मानता कोई भी नहीं है जब चौथे स्तंभ के ऊपर जब कोई समस्या आती है तो देश की संसद देश की सुप्रीम कोर्ट और देश की प्रशासनिक व्यवस्था आंख बंद कर लेती है ऐसी स्थिति के अंदर जब देश की सुप्रीम कोर्ट को भी अपनी बात कहना पड़ती है तो वह मीडिया का सहारा लेती है मीडिया के पास आती है लेकिन मीडिया के ऊपर कोई समस्या आती है तो यह सारी संस्थाएं अपनी आंखें बंद कर लेती है इसलिए आज पत्रकारों को एकत्र होना और संगठित रहने की सबसे ज्यादा जरूरत है

See also  और चांदी ने अचानक लगाई छलांग 85 हजार पहुंच सकता है गोल्ड

इसके पश्चात नगर परिषद अंजड़ के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सूरजमल पिपलिया ने भी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों की कठिनाई के अंदर शासन का कोई भी आदमी खड़ा नहीं होता है पत्रकारों को हमेशा एक जुट रहने की जरूरत है

प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू ने भी कहा कि आज के दौर में पत्रकारों को कई समस्याओं का सामना प्रतिदिन करना पड़ता है आज की तारीख में आज के दौर में हमें एकत्रित होना संगठित होने की सबसे ज्यादा जरूरत है क्योंकि संगठन की शक्ति से ही हम अपनी समस्याओं का हल कर सकते हैं इसके बाद मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने अपनी बात कही सभी पत्रकारों को सम्मान पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया बड़वानी जिले के तहसील इकाइयों के अध्यक्ष की भी घोषणा की गई व अंजड़ के तहसील के लिए विक्रम चौधरी को अध्यक्ष नियुक्ति कर नियुक्ति पत्र देकर उनका मंच पर सम्मान किया गया

अंत में सभी पत्रकार साथियों के लिए साह भोज की व्यवस्था भी रखी गई आभार शकील मंसूरी ने किया

Share This Article