भरत शर्मा की रिपोर्ट

उज्जैन/प्रतिष्ठित संस्था भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की युवा इकाई ने सक्रिय एवं ऊर्जावान पत्रकार रवि नरवरिया को उज्जैन संभाग अध्यक्ष (युवा विंग) पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं राष्ट्रीय चेयरमैन (युवा विंग) संदीप जैन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष (युवा विंग) धवन माहेश्वरी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर रवि नरवरिया को आगामी आदेश तक उज्जैन संभाग अध्यक्ष (युवा विंग) मनोनीत किया गया है।
वर्तमान में ‘यूथ फ्यूचर न्यूज़ पेपर’ में संपादक के रूप में सेवाएं दे रहे नरवरिया ने नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकार हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
संगठन को करेंगे मजबूत
नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि वे उज्जैन संभाग के सभी जिलों एवं तहसीलों में युवा पत्रकारों की सशक्त टीम का गठन कर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
बधाइयों का दौर शुरू
इस नियुक्ति पर संभागीय सचिव संजय जैन सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय पत्रकारों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। समर्थकों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संभाग में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी



