AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में गूंजा जय श्रीराम -हर हर महादेव : केसरिया रंग में डूबा शहर,मातृशक्ति भी बड़ी संख्या में हुई शामिल ;दौलत पहलवान के नेतृत्व में हज़ारो की संख्या में निकली भव्य सम्मान साफा रैली

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

रतलाम/महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर की जवाहर व्यायामशाला परिवार अम्बर ग्रुप द्वारा साफा रैली निकाली गई। रैली ने 4 किमी की दूरी 3 घंटे में तय की, रैली में डीजे की धून पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर हजारों की संख्या में युवा केसरिया साफा बांधकर चल रहें थे। रैली में मातृ शक्ति भी उत्साह के साथ शामिल हुई। इस वर्ष जोधपुर और पाली राजस्थान से लगभग 5000 साफे मंगवाए गए।

जवाहर व्यायाम शाला के सूरज पहलवान ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से सम्मान साफा रैली का आयोजन महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शुरूआत में 100 से 150 लोग जुड़े थे। धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता गया और आज लगभग 5 हजार लोग इससे जुड़ गए है। सनातन परंपरा व संस्कृति की जानकारी छोटे-छोटे हिस्से तक पहुंचना चाहिए। साफा हमारे पहनावे का अभिन्न अंग है। साफे का सम्मान भी है और जिस व्यक्ति को साफा पहनाया जाता है उसका भी सम्मान है। इसी उद्देश्य से साफा रैली निकाली जाती है।

IMG 20260214 WA0052 scaled

जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 30 साफा बांधने वाले उस्ताद ने युवाओं को साफा बांधना शुरू किए, और दोपहर 12 बजे सम्मान रैली प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर श्री गढ़ कैलाश मंदिर पर पहुंची। जहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक किया गया और महाआरती कर प्रसाद वितरित की गई रैली का शहर में जगह जगह मंच के माध्यम से अनेक सामाजिक संगठनों, संस्थाओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

See also  रायपुर : देश की राजधानी में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का भव्य प्रदर्शन,लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति में भारत मंडपम में दिखी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा,,,

Screenshot 20260214 153249 WhatsApp

इस अवसर पर जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकाली गई साफा सम्मान रैली में जगदीश पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सूरज पहलवान, अश्विन जायसवाल, अंबर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान, अमन पहलवान, सत्यदेव मलिक पहलवान, राजेश दवे, संजय दवे, प्रवीण सोनी, विप्लव जैन, सलीम आरिफ, सहित बड़ी हजारों संख्या में युवा शामिल रहें।

Share This Article