AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में विजया एकादशी पर भव्य संकीर्तन ; गीता मंदिर में पर मनाया गया,नारायण धुन के साथ सामूहिक आरती तथा प्रसादी का किया वितरण

Bharat Sharma
????????????????????????????????????

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

रतलाम 14 फरवरी मित्र निवास रोड स्थित श्री गीता मंदिर में शुक्वार को विजया एकादशी के अवसर पर संकीर्तन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चला

DSC 4562 scaled

DSC 4547 scaled
संकीर्तन का आयोजन गोपाल जोशी,डाँ.सुलोचना शर्मा परिवार द्वारा किया गया। भजन गायक पं. गोपाल कृष्ण शर्मा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों में “ ऐसी सुबह न आए, आए न ऐसी शाम। जिस दिन जुबां पे मेरी, आए न शिव का नाम ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ” जैसे भावपूर्ण पदों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य करते हुए भक्तिरस का आनंद लिया। अंत में नारायण धुन के साथ सामूहिक आरती की गई तथा प्रसादी का वितरण किया गया।

DSC 4563 scaled

संकीर्तन में गोपाल जोशी,डॉ सुलोचना शर्मा, कुमारी नंदिनी व्यास, बोस्टन , लीना ठक्कर , प्रेमलता दवे, ज्योति अग्रवाल , कल्पना राजपुरोहित , नरेंद्र व्यास , कृष्ण गोपाल अग्रवाल , हरीश भाई ठक्कर , नवीन व्यास ,ला. दिनेश कुमार,सरोज ओझा,अनीता झालीवाल, वीणा छाजेड़, किरण शुक्ला, नीरज सुरोलिया, , गोपाल व्यास व्यास,वसंत विहार महिला मंडल, तुलसी परिवार बाबूलाल चौधरी,सुषमा कटारे,नीलम शर्मा, किरण शुक्ला,डॉक्टर पीके पुरोहित, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।अगला एकादशी संकीर्तन 27 फरवरी को आमलकी एकादशी के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

See also  Ratlam News : तेजस्वी भारत की बेटी संस्था ने मनाया तेरहवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ
Share This Article