भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम, 12 फरवरी नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा रतलाम ट्रॉफी 2026 में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कियाप्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

तीन मुकाबले रहे रोमांचक
पहला मैच मातोश्री और रिलायबल इंडियन गोल्ड के बीच खेले गए मैच में रिलायबल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन बनाए। जवाब में मातोश्री की टीम 9 विकेट पर 71 रन ही बना सकी। रिलायबल इंडियन गोल्ड ने 52 रन से शानदार जीत दर्ज की। आजम आलोट को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच मां अंबे और फॉर यू के बीच खेले गए मुकाबले में मां अंबे ने 5 विकेट पर 121 रन बनाए। जवाब में फॉर यू की टीम 9 विकेट पर 79 रन ही बना सकी। मां अंबे ने 42 रन से जीत हासिल की। गोलू पाल (इंदौर) मैन ऑफ द मैच रहे।
तीसरा मैच एमपी फोर्स पिपलोदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट पर 66 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमपी पुलिस ने 7.4 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। पुष्पराज सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।

बुधवार के मुख्य अतिथि प्रवीण सोनी, सूरज जाट एवं सलीम बादशाह रहे। वहीं दूसरे मैच में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल एवं निर्मल लूनिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का स्वागत आयोजक अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला, संयोजक सुशील संघवी एवं मंडल सदस्यों द्वारा किया गया खिलाड़ियों ने भी अतिथियों का मोतियों की माला पहनाकर अभिनंदन किया।

मैच के ऑफिशियल स्कोरर किशन सोनी एवं नितेश यादव रहे
प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबले प्रारंभ
प्री-क्वार्टर फाइनल का अंतिम मैच श्री 11 और स्टार 11 के बीच खेला गया। श्री 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट पर 95 रन बनाए और 96 रन का लक्ष्य दिया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल के मुकाबले मां अंबे बनाम जवाहर टाइगर्स तथा एमपी पुलिस बनाम रिलायबल के बीच देर रात तक खेले जाने हैं।
आयोजन समिति रही सक्रिय
आयोजन में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प साखला, वसीम खान, सोहन कटारिया, कुंदन बन्ना, सुनील राठौड़, रवि सेन, बलवंत सिंह गोयल, मुकेश व्यास, तन्मय राठौड़, किशन सोनी, अजय सोनी, जतीन उपाध्याय, अक्षत उपाध्याय, मोनू मराठा, अंकित परासिया, रुद्र शर्मा, मोनु पड्या, कमल मेनी काका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी समिति सदस्य पीयूष कप्तान एवं हितेश बरमेचा ने दी।