Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर : फेयरवेल पार्टी के नाम पर स्टंटबाजी, सूरजपुर में छात्रों का तांडव – पुलिस ने 5 कारें की जब्त…

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर।: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में फेयरवेल पार्टी के नाम पर छात्रों द्वारा की गई खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में छात्रों ने कारों की खिड़कियों से बाहर लटककर स्टंट किए और ट्रैफिक नियमों की जमकर अनदेखी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच कारों को जब्त कर लिया है।

- Advertisement -

टशन दिखाने के चक्कर में खतरे में डाली जान
जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी के बाद छात्रों ने कारों का काफिला निकालकर सड़कों पर हुड़दंग मचाया। छात्र चलती कारों से बाहर लटककर स्टंट करते, हूटर बजाते और सेल्फी लेते नजर आए। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपनी जान खतरे में डाली बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी जोखिम में डाल दी।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पूरी स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई कारों में छात्र खिड़कियों से बाहर लटके हुए हैं और स्टंट करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही यह पुलिस तक पहुंच गया।

पुलिस का सख्त एक्शन,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टंट में शामिल पांच कारों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

#Surajpur #FarewellParty #Stuntbazi #SurajpurPolice #CGNews #Aaj24in #ViralVideo #TrafficRules

See also  देवनगर में चैलेंज कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच संपन्न, कोल्टस क्लब देवनगर ने जीता कप,
Share This Article