भरत शर्मा की रिपोर्ट
धार/मध्यप्रदेश। धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में धार जिले के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी अवसर सामने आया है। जिले के प्रख्यात समाजसेवी, भोजशाला समिति के सक्रिय सदस्य एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजा भाऊ भदाने को अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच, मध्यप्रदेश में कार्यवाहक पद पर नियुक्त किया गया।
यह नियुक्ति स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरि महाराज एवं अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के मुख्य संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के करकमलों से संपन्न हुई। इस दौरान श्री भदाने को नियुक्ति पत्र प्रदान कर औपचारिक परिचय भी कराया गया, जिससे पूरे धार जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
समाजसेवा और राष्ट्रहित में नई भूमिका
श्री राजा भाऊ भदाने जी की यह नियुक्ति उनके द्वारा किए गए लगातार सामाजिक कार्यों, राष्ट्रसेवा एवं जनहित के प्रयासों का प्रतिफल मानी जा रही है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि सम्पूर्ण धार जिले के लिए गौरव का विषय है।
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश प्रभारी महेश चंद्र महेश्वरी, धार जिला अध्यक्ष मुकेश निगम, जिला महामंत्री ताजू वासुनिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धार मुरलीधर वैष्णव, विधानसभा महामंत्री गणेश राठौड़, सेलेश बिजवा, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापत, महेंद्र सिंह चौहान, अशोक मुनिया सहित समस्त पदाधिकारियों ने श्री भदाने जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं मंच पर उपस्थित समस्त गुरुजनों एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
धार की प्रतिष्ठा को मिली नई पहचान
श्री राजा भाऊ भदाने की यह नियुक्ति धार जिले को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली मानी जा रही है समाजसेवा और राष्ट्रहित के क्षेत्र में यह नियुक्ति निश्चित रूप से धार जिले की प्रतिष्ठा को और अधिक ऊंचाई प्रदान करेगी