Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

इंसानियत शर्मसार.. ओडगी थाना क्षेत्र में जंगल के रास्ते बोरे में मिला एक दिन का नवजात, रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने बचाई जान

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला से इंसानियत को झकझोर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। ओडगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर गांव के पास जंगल के रास्ते सड़क किनारे बोरे में बंद एक दिन का नवजात शिशु मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क से गुजरते समय बोरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। संदेह होने पर जब बोरा खोला गया तो अंदर कंबल में लिपटा नवजात शिशु मिला। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। तत्काल मानवता दिखाते हुए बच्चे को भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

- Advertisement -

नवजात लड़का, हालत स्थिर

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की जांच में पुष्टि हुई कि नवजात लड़का है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। एहतियातन बेहतर इलाज के लिए उसे सूरजपुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश तेज

घटना की सूचना मिलते ही ओडगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को इस अमानवीय तरीके से किसने और क्यों छोड़ा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह घटना एक बार फिर समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े करती है, जहां एक नवजात को मौत के मुंह में छोड़ दिया गया, लेकिन ग्रामीणों की सजगता से उसकी जान बच सकी।

See also  जमीन विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे युवक ने ओड़गी पुलिस पर मारपीट और शिकायत दर्ज न करने का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Share This Article