भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम 03 जनवरी संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर रविदास जन्मोत्सव समिति द्वारा एक विशाल चल समारोह और सभा का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कांग्रेस जिला प्रवक्ता रश्मि सिंह ने संत रविदास जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सामाजिक गैर-बराबरी और छुआछूत के खिलाफ थे। उन्होंने संत रविदास के प्रसिद्ध दोहे ‘ऐसा चाहूं राज मैं…’ का उल्लेख करते हुए बताया कि बाबा साहब अंबेडकर ने भी उन्हें अपना गुरु माना था।

कार्यक्रम में रश्मि सिंह ने नारी शिक्षा पर विशेष जोर देकर कहा कि अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दीजिए।अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सभा स्थल सीएम राइज हायर सेकेण्डरी स्कूल में पहुंचा। वहां पर संत रविदास जी की महाआरती हुई। बाद में रविदास जन्मोत्सव समिति ने पदाधिकारियों,समाज सेवियों एवं छात्र, छात्राओं को रविदास जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया अन्त में भोजन प्रसादी वितरण की गई
कार्यक्रम में रविदास जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष भेरुलाल वर्मा, संरक्षक हीरालाल परमार,विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक कैलाश जी,दीपक जी संजय जी, सन्तोष जी ,अजय जोकचंद ,बाबूलाल सूर्यवंशी, शंकरलाल मालवीय की उपस्थिति रही
कार्यक्रम का संचालन कर हीरालाल परमार ने किया एवं शंकरलाल परमार ने हजारों की संख्या में उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।।