AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के खेल प्रेमी अश्विनी शर्मा की स्मृति में स्मरण सभा का आयोजन :MPMSRU केसंगठन द्वारा,संगठन एवम CITU को आगे बढ़ाने और पूर्ण करने का लिया संकल्प

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

1000034560

- Advertisement -

रतलाम/मध्य प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेसेंटेटीव्स यूनियन (MPMSRU) के द्वारा संगठन के संस्थापक सदस्य एवं उपाध्यक्ष,साथी अश्विनी शर्मा की स्मृति में एक स्मरण सभा का आयोजन 22 जनवरी 2026 को मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स कार्यालय में किया गया।

1000034696 scaled

सभा का संचलन राष्ट्रीय सचिव फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेसेंटेटीव्स एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया (FMRAI) एवम MPMSRU के उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा किया संगठन के महासचिव साथी अनुराग सक्सेना ने कॉम अश्विनी का परिचय रखा

सभा को MPMSRU के संयुक महासचिव मनीष ठक्कर, राज्य सचिव पंकज साहू, रतलाम इकाई के विनय दुबे साथ ही एम एल नगवत -अध्यक्ष श्रम संगठनों की संयुक्त समिति, चरणसिंह यादव – सीटू,कीर्ति शर्मा- प्रगतिशील पेंशनर्स एसोसिएशन, आई एल पुरोहित – पोस्ट एंड टेलीग्राफ कर्मचारी यूनियन, रणजीत सिंह राठौर- सीपीएम, जी एस रावत, मनोज असाटी, संजय ऊबी, चेतन मदान,उत्सव दुबे, हरीश सोनी, अखिलेश गुप्ता ने साथी अश्विनीनके साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा किया।

इस मौके पर MPMSRU के अध्यक्ष संजय सिंह तोमर एवम अखिल भारतीय किसान सभा संयुक्त सचिव बादल सरोज ने स्मरण सभा हेतू अपने शोक संदेश भेज साथी अश्विनी को याद किया।

रतलाम इकाई से निखिल मिश्रा-सचिव, रशीद खान और रविन्द्र शर्मा संयुक्त सचिव, संजय व्यास कोशाध्यक्ष, अवनीश पोरवाल, चिंटू कुमार इत्यादि साथियों सहित इकाई सदस्य, भूतपूर्व दवा प्रतिनिधि, मित्र, परिचित एवम अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर साथी अश्विनी के सम्मान में उनके परिवारजन को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। अंत मेंMPMSRU के राज्य सचिव एवम रतलाम इकाई के अध्यक्ष साथी अभिषेक जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।संगठन व समाज के प्रति उनके योगदान और विशेषतः MPMSRU एवम CITU को आगे बढ़ाने के उनके सपने को पूर्ण करने के संकल्प के साथी अश्विनी को श्रद्धांजलि देने के पश्चात सभा समाप्त हुई।

See also  CBI ने सुप्रीम कोर्ट से अपना आवेदन लिया वापस
Share This Article