AAJ24

[state_mirror_header]

सरगुजा में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई: तीन लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार..

Bharat Sharma
Oplus_16908288

अंबिकापुर।:नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार पर सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में 21 जनवरी 2026 की रात सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम रात्रि गश्त पर थी।

- Advertisement -

गश्त के दौरान सांडबार वन देवी मंदिर रोड पर एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो सड़क के नीचे खड़ी मिली। टीम के रुकते ही एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि वाहन में बैठे दूसरे व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राम बिहारी कुर्रे, निवासी बंधा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा बताया।

- Advertisement -

तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे काले पिट्ठू बैग से 300 नग Rexogesic Injection और 300 नग Avil Injection, कुल 600 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। जब्त इंजेक्शनों की अनुमानित बाजार कीमत ₹3 लाख बताई गई है।

आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (C) के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश (नारकोटिक्स), अंबिकापुर में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया। जनवरी 2026 में नशीले इंजेक्शन के खिलाफ उड़नदस्ता टीम की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। नशे के सौदागरों पर किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। सरगुजा संभाग को नशीले इंजेक्शन, कफ सिरप, टैबलेट और गांजा जैसे नशीले पदार्थों से मुक्त कराना विभाग का लक्ष्य है।

उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों को नशे के अवैध कारोबार से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है, बावजूद इसके कुछ लोग यह धंधा जारी रखे हुए हैं, जिसका खामियाजा उनके परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।

See also  रतलाम / नए साल पहले दिन शहर में हुई चाकूबाजी, स्टेशन रोड पर चार युवक घायल ;थाने से सौ मीटर दूर वारदात,एसपी अमित कुमार आधी रात पहुंचे अस्पताल

इस कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक ओमप्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article