Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम पब्लिक स्कूल के छात्र ने की आत्महत्या : स्कूल ड्रेस में फांसी पर लटका मिला पांचवी के छात्र, पुलिस जुटी जांच में,कल होगा पोस्टमार्टम

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

99f4c078ecfad0943dbd6aa5f420f9aa

- Advertisement -

रतलाम 21 जनवरी शहर में आज दुखद घटना घटित हुई। पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र का घर के अंदर फांसी पर शव लटका मिला है। छात्र स्कूल ड्रेस पहना हुआ था, परंतु बच्चा आज स्कूल नहीं गया था। घटना से क्षैत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बिरियाखेड़ी में निजी रतलाम पब्लिक स्कूल में कक्षा पांचवी में पढ़ने वाला छात्र स्कूल ड्रेस में फांसी के फंदे पर लटका मिला। काम से घर लौटी मां ने जब दरवाजा खोला तो बच्चे को लटकता देख जोर से चीखी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे का शव नीचे उतारकर 80 फ़ीट रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रहवासियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा।गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना के हर एंगल से जांच करने में जुट गई है।

स्कूल नहीं गया

छात्र रोजाना की तरह प्रातः10 बजे स्कूल जाता है। मां ने काम पर जाने से पहले बच्चे का लंच भी तैयार कर दिया था। परंतु बच्चा किसी कारणवश आज स्कूल नहीं गया। उल्लेखनीय है कि बीमारी के चलते एक बेटे का पहले ही निधन हो चुका है।घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

See also  उज्जैन/अखाड़ा परिषद महामंत्री हरि गिरि महाराज ने किये श्री महाकालेश्वर के दर्शन : अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बताने के दावे पर महामंत्री हरिगिरी का पलटवार, बोले 13 अखाड़े के दो प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारी मिलकर तय करते हैं अखाड़ा परिषद,किसी एक के बोलने से कुछ नहीं होता
Share This Article