भरत शर्मा की रिपोर्ट
रतलाम/19 जनवरी जिले में शिवगढ़ थाना क्षैत्र में 8 लेन पर लूट और डकैती करने वाले आरोपियों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपियों से लुटा गया माल चांदी की चूड़ी, मोबाइल सहित नगदी भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में मीडिया को बताया कि 8 लेन रोड से निकलने का कट वालारुण्डी के पास ग्राम वालारुण्डी में आम रोड़ पर कुछ अज्ञात लोगो ने फरियादी राकेश पिता प्रभुलाल मईड़ा जाति भील उम्र 23 साल निवासी ग्राम साँवलियारूण्डी व पीडिता संगीताबाई पति राकेश मईड़ा जाति भील उम्र 21 साल निवासी ग्राम साँवलियारूण्डी के साथ कुल 23900/ रूपये, एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन व दो चांदी की चुडी किमती 6000/- रूपये को लुट कर ले गये थे। फरियादी शिवगढ़ थाना पुलिस के पास पंहुचा और वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने लूट डकैत का मामला दर्ज कर जांच में लिया।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला एवं सुश्री अनीषा जैन प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई, टीम ने सायबर सेल रतलाम व सीसीटीवी कैमरे की मदद एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहीयो कैलाश पिता लालु हाडा 24 वर्षीय निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना, फतेहसिंह उर्फ फतिया पिता शम्भु मुनिया 25 वर्षीय निवासी पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा, दिनेश उर्फ कालु पिता लालू हाड़ा 22 वर्षीय निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना, बाबुलाल उर्फ बबलु पिता चकना चारेल 20 वर्षीय निवासी ग्राम गढीगमना थाना बाजना, सतीश पिता कमजी कटारा 24 वर्षीय निवासी ग्राम पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा व लखन पिता लालु हाड़ा 20 वर्षीय निवासी ग्राम तलीनखेडा थाना बाजना को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने लूट डकैत करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लुट किया माल व लुट में उपयोग किया वाहन को बरामद किया गया। जांच के दौरान मामला डकैती का मिलने पर प्रकरण में धारा 310(2) बीएनएस को बढ़ाया गया। लूट डकैत के सभी आरोपीयो को न्यायालय सैलाना पेश किया जावेगा।
जप्त लूटा माल
दो चांदी की चुडी किमती 6000/- रूपये की, एक ओपो कम्पनी का मोबाईल फोन किमती करीबन 15,000/-, नगदी कुल 6350/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डिलक्स किमती करीबन 60,000/- रूपये कुल बरामद मश्रुका किमती करीबन 87250/-रूपये।
गिरफ्तार आरोपी
कैलाश पिता लालु हाडा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना जिला रतलाम (म.प्र.)
फतेहसिंह उर्फ फतिया पिता शम्भु मुनिया जाति भील उम्र 25 साल निवासी पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)
दिनेश उर्फ कालु पिता लालू हाड़ा जाति भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना जिला रतलाम (म.प्र.)
बाबुलाल उर्फ बबलु पिता चकना चारेल जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम गढीगमना थाना बाजना, जिला रतलाम (म.प्र.)
सतीश पिता कमजी कटारा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)
लखन पिता लालु हाड़ा जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम तलीनखेडा थाना बाजना जिला रतलाम (म.प्र.)
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शिवगढ सुश्री अनीषा जैन प्रशिक्षु डीएसपी, निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी थाना बिलपांक, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, उपनिरीक्षक जोरसिंह डामोर, सहायक उप निरीक्षक ईशाक मोहम्मद खान, प्रधान आरक्षक अमित त्यागी, शिवपालसिंह सिसोदिया, धीरेन्द्रसिंह सिसोदिया, थाना कालुखेड़ा से प्रधान आरक्षक नारायणसिंह, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा से प्रधान आरक्षक दिलीप रावत, थाना नामली से आरक्षक माखनसिंह थाना बिलपांक से रोशन राठौर, संजय सोनी, थाना शिवगढ़ से मनीष खराडी, नितेश नलवाया, रावजी गणावा, रोहित गुर्जर, रमेश सोलंकी एवं एसडीओपी कार्यालय ग्रामीण रतलाम से विकास, धर्मेन्द्र तथा सीसीटीवी शाखा से प्रधान आरक्षक शांतिलाल डिंडोर, आरक्षक पारस चावला एवं सायबर सेल रतलाम से प्रधान आरक्षक मनमोहन, आरक्षक विपुल भावसर, आरक्षक मंयक व्यास, आरक्षक राहुल, आरक्षक राधे जावरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।



