Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह :2500 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित,10 जनवरी को विधायक सभागृह में होगा समारोह

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम 06 जनवरी। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष करीब 2500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 10 जनवरी को बरबड़ विधायक सभागृह में होगा। इस संबंध में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें समिति के सर्व शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा एवं आनंद जैन उपस्थित रहे।

- Advertisement -

फाउंडेशन अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। 93 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 121 मेधावी विद्यार्थी अतिथियों के साथ मंच साझा करेंगे।

सभी मेधावी विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में रिस्ट वॉच एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। सभी बच्चों के पुरस्कार के कूपन एवं अभिभावकों के निमंत्रण स्कूल पहुंचा दिए गए है। मेधावी विद्यार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर अपने कूपन प्राप्त कर सकते है।

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

See also  Ratlam News/ संस्था राम-राम के संस्थापक, हिंदुत्व प्रहरी शैलेंद्र सिंह पवार का जन्मदिन रतलाम की पावन धरा पर श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न
Share This Article