Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शैक्षणिक भ्रमण के लिए जाने वाले विद्यार्थियों के दल को कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण को कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।    

- Advertisement -

     यह भ्रमण कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सूरजपुर जिले के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को सरगुजा संभाग के प्रमुख शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों का भ्रमण कराया जा रहा है, जिनमें इंदिरा गांधी कृषि अनुसंधान केंद्र, आकाशवाणी केंद्र, दरिमा हवाई पट्टी, ठिनठिनी पत्थर तथा संजय पार्क शामिल हैं ।

- Advertisement -

    विद्यार्थी महिला एवं पुरुष गाइड शिक्षकों के नेतृत्व में इन संस्थानों का अवलोकन कर आधुनिक कृषि तकनीक, रेडियो प्रसारण प्रणाली तथा हवाई यातायात संचालन से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करेंगे। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है, जो उन्हें सीखने के नए अवसरों से जोड़कर भविष्य के लिए प्रेरित करेगा।

व्यावहारिक सीख पर जोर 

    इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार और व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित करना है । ताकि वे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन के अनुभवों से सीख सकें और उनका शैक्षणिक विजन व्यापक हो।

गरिमामयी उपस्थिति

    कार्यक्रम के अवसर पर पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, राम कृपाल साहू, शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, कौशल प्रताप सिंह, संत सिंह, अरविंद मिश्रा, राजेश महलवाला, शंकर जिंदिया, अजय अग्रवाल, राजेश्वर तिवारी, शैलेश अग्रवाल, देव गुप्ता, अशोक अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

See also  रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जीपीएम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वास्थ्य सेवा का संकल्प

    शैक्षणिक विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू, एपीसी शोभनाथ चौबे, बीआरपी गाइड शिक्षक श्री टंडन, विनोद यादव, हर्ष नारायण शर्मा, गौतम शर्मा, अजीत कुमार गुप्ता, अजय उपाध्याय, श्रीकांत पाण्डेय, लौकेश साहू एवं श्रीमती ज्योति साहू की उपस्थिति रही।

Share This Article