AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर को पर्यटन मानचित्र पर लाने की ठोस पहल, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया पहाड़गांव पर्यटन स्थल का निरीक्षण…

Surajpur tourism development, Pahadgaon tourist place, Surajpur boating lake, Chhattisgarh new tourist spot, Surajpur administration inspection, Surajpur picnic spot

Admin
By Admin
Oplus_16908288

सूरजपुर | जिले को पर्यटन की दिशा में नई पहचान दिलाने की दिशा में ठोस पहल की शुरुआत हो गई है। जिले में पर्यटन संभावनाओं के विकास और विस्तार के उद्देश्य से प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री मानवेंद्र सिंह, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पहाड़गांव क्षेत्र का संयुक्त रूप से दौरा कर संभावित पर्यटन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पहाड़ों के बीच स्थित मनोरम झील तथा हाल ही में प्रारंभ की गई नौका विहार सुविधा का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने पहाड़गांव को जिले के लिए एक नया पर्यटन आकर्षण केंद्र बताते हुए कहा कि यहां मौजूद प्राकृतिक सौंदर्य को योजनाबद्ध ढंग से विकसित कर इसे एक आदर्श पिकनिक स्पॉट एवं पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

- Advertisement -

उन्होंने जिलेवासियों एवं पर्यटकों से पहाड़गांव पहुंचकर नौका विहार का आनंद लेने की अपील भी की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि पर्यटन स्थल तक पहुंचने वाली सड़कों के सुधार की आवश्यकता है। इसके साथ ही जलपान गृह, स्वच्छता प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्यटकों की सुविधा से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत करने की जरूरत बताई गई।

निरीक्षण दल में पर्यटन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संकेत दिए कि निरीक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं के आधार पर शीघ्र ही ठोस कार्ययोजना तैयार कर पहाड़गांव को सूरजपुर जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

See also  बसदेई पुलिस ने 9100/- रुपए नकद के साथ चार जुआरियों को किया गिरफ्तार,,,
Share This Article