Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

वक्फ संपत्तियों के डिजिटल प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम: ‘उम्मीद’ केंद्रीय पोर्टल की अपलोड प्रक्रिया हुई समाप्त,,

Priyanshu Ranjan

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू द्वारा भारत में वक्फ संपत्तियों के डिजिटल प्रबंधन के लिए 6 जून 2025 को शुरू किया गया केंद्रीय पोर्टल ‘उम्मीद’ अब अपनी समय-सीमा पूरी करते हुए 6 दिसंबर 2025 को आधिकारिक रूप से अपलोड हेतु बंद कर दिया गया।

- Advertisement -

इस राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वक्फ बोर्डों व अल्पसंख्यक विभागों के साथ लगातार कार्यशालाएँ और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए। अपलोड प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली में दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर कार्यशाला भी आयोजित की गई।

- Advertisement -

राज्यों में वरिष्ठ तकनीकी और प्रशासनिक टीमों की तैनाती के साथ देशभर में 7 क्षेत्रीय बैठकें आयोजित की गईं। वहीं अपलोडिंग के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मंत्रालय में एक समर्पित हेल्पलाइन भी स्थापित की गई।

पोर्टल के शुभारंभ के बाद से ही अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने 20 से अधिक समीक्षा बैठकें आयोजित कीं और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वक्फ संपत्तियों से संबंधित विवरण को समय पर व सटीक अपलोड करने के लिए सतत मार्गदर्शन प्रदान किया।

उम्मीद पोर्टल की इस अपलोड चरण की समाप्ति पूरे देश में वक्फ संपत्तियों के पारदर्शी, सक्षम और एकीकृत डिजिटल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

See also  चिरमिरी नगर पालिका निगम चुनाव की मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
Share This Article