AAJ24

[state_mirror_header]

आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने लखनपुर में 12 लाख रुपए के 56.559 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार

Bharat Sharma

अम्बिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने लखनपुर थाना क्षेत्र के पुहपुटरा मार्ग पर 56.559 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बाजार मूल्य करीब 12 लाख रुपये की इस खेप को ग्रैंड विटारा कार में ले जाया जा रहा था। कार में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

. सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 3 नवंबर को शाम गश्त के दौरान एक नई ग्रैंड विटारा कार को रोका गया। ड्राइवर की हड़बड़ाहट पर शक हुआ और तलाशी ली गई। कार में 54 पैकेट गांजा भरे मिले।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगत राम राजवाड़े (कोरजा नवापारा, थाना लखनपुर) और अरविंद राजवाड़े (भिट्ठी कला, थाना मणिपुर) के रूप में हुई है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(सी) के तहत गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उन्हें विशेष नारकोटिक्स न्यायाधीश, अम्बिकापुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेजने का आदेश हुआ।

- Advertisement -

उक्त कार्यवाही पर सहायक जिला आबकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि यह सरगुजा संभाग में उड़नदस्ता द्वारा अब तक की सबसे बड़ी गांजा बरामदगी है। पिछले साल 40 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़े गए मुकेश राम यादव को न्यायालय ने 14 वर्ष की सजा सुनाई थी। बहरहाल इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक तेजराम केहरी, मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, अंजू एक्का और आबकारी स्टाफ नीरज चौहान शामिल रहे।

See also  रतलाम पुलिस के सख्त चैकिंग अभियान : बेवजह घूमने वाले 102 संदिग्ध लोगों को थाने लाकर चेक किया,आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
Share This Article