AAJ24

[state_mirror_header]

धर्मांतरण के खिलाफ विधायक पुरंदर मिश्रा की अगुवाई में विशाल रैली, चार माताओं की सम्मानजनक घर वापसी…

Priyanshu Ranjan
Oplus_16777216

रायपुर, 3 अगस्त 2025: उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को जगन्नाथ सेना ने कुंदरापारा से मधुपिले चौक तक धर्मांतरण के विरोध में एक विशाल रैली निकाली। इस जनसैलाब में शामिल क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने अपने धर्म व संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।

रैली के दौरान चार माताओं, जो बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर चुकी थीं, की सम्मानजनक घर वापसी कराई गई। पैर धोकर, तिलक लगाकर और साल-श्रीफल भेंट कर उनका अपने धर्म में स्वागत किया गया।

- Advertisement -

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा, “धर्मांतरण एक गंभीर सामाजिक चुनौती है। इसे रोकने के लिए समाज को एकजुट होना होगा। हम हर रविवार सुबह 9 से 11 बजे तक वार्डों में भ्रमण कर जागरूकता फैलाएंगे और धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कानूनी व सार्वजनिक कार्रवाई करेंगे।”

- Advertisement -

कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री महेश बघेल, पार्षद पति संतोष हियाल, कार्यकर्ता सावित्री जगत, पार्षद कैलाश बेहरा सहित जगन्नाथ सेना के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

(आज24 न्यूज़, रायपुर)

See also  World Bank Estimate: चीन, अमेरिका सब छूटेंगे पीछे; अगले वित्त वर्ष में सबसे तेज रहेगी भारत की रफ्तार
Share This Article