Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News ; सर्व ब्राह्मण महिला सभा ने धूमधाम से मनाया सुहाग का पर्व हरियाली तीज :पर्यावरण पर रहे जागरूक, पौधारोपण व पॉलिथीन दिया संदेश- निगम अध्यक्ष श्रीमति शर्मा

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20250728 WA0038

- Advertisement -

रतलाम/सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा हरियाली तीज का पर्व माईजी की कुटिया छतरी पुल पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने झूला झूलकर भजनों का आनंद लेते हरियाली तीज बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई

इस मौके पर सर्व ब्राह्मण महिला सभा अध्यक्ष सुनीता पाठक ने सभी को बधाई देते हुए सुहाग की वस्तुएं भेंट की उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से यह त्यौहार मनाया जा रहा है जिसकी शुरुआत (कालिका माता मंदिर) पुष्पा पुजारी ने की थी। हम निरंतर निर्वहन कर रहे हैं और आगे भी निरंतर करते रहेंगे

निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की बधाई देते हुए पर्यावरण पर जागरूक रहकर एक पौधारोपण और पॉलिथीन निषेध का संदेश दिया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवसर पर उषा दुबे कार्यकारी अध्यक्ष, गरिमा उपाध्याय सचिव, आरती त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष तथा डेढ़ सौ से अधिक महिलाएं उपस्थिति रही आभार प्रथमा कौशिक ने माना।

See also  एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन आज है आखिरी मौका ऐसे होगा चयन
Share This Article