Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में कल निकलेगी थावरिया बाजार भव्य कावड़ यात्रा :  माही और शिवना के जल से होगा बाबा महाकाल का अभिषेक

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/शहर के थावरिया बाजार स्थित पंचेश्वर महादेव – पंचमुखी हनुमान मंदिर से सावन माह के उपलक्ष्य मे कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।

- Advertisement -

पंचेश्वर महादेव समिति के अनुसार महाकाल भक्तों द्वारा लगातार चौथे वर्ष में इस कावड़ का आयोजन किया जा रहा है।कावड़ यात्रा की शुरुआत पंचेश्वर महादेव से होगी, जो नगर के पैलेस रोड, नगर निगम चौराहा, मेहंदीकुई बालाजी, कालिका माता, महू रोड होती हुई निकलेगी। कावड़ यात्रा सोमवार को उज्जैन पहुंचेगी।

सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में कावड़ियों द्वारा दर्शन कर जल चढ़ाने के साथ यात्रा का समापन होगा। तीन दिवसीय कावड़ यात्रा में करीब 100 भक्त शामिल होंगे। मंदसौर पशुपतिनाथ महादेव से शिवना नदी की एवं रतलाम की माही नदी के जल से महाकाल का अभिषेक किया जाएगा।

उक्त जानकारी समिति के पंचेश्वर महादेव समिति के सदस्य ने दी

See also  Ratlam News/निखिल बोरीवाल मित्र मंडल की बैठक सम्पन्न,तनय जैन निर्विरोध नव निर्वाचित अध्यक्ष नियुक्त
Share This Article