Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News ;भाजपा दीनदयाल मंडल और डॉ. अंबेडकर मंडल की कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 4 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के रतलाम विधानसभा के दो मंडलों में कार्यकारिणी का गठन किया गया है। दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार एवं अंबेडकर मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की सहमति से 22-22 सदस्यों वाली कार्यकारिणी घोषित की है इसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री व अन्य पदाधिकारी बनाएं गए हैं।

- Advertisement -

दीनदयाल मंडल में सुशील सिलावट, कमलेश टांक, सुरेन्द्र भाटी, शाहिद अंसारी, सुनील रोतेला, राजेश बैरागी को उपाध्यक्ष, शुभम चौहान एवं आकेश खड़के मंडल महामंत्री, शुभम डागर, राहुल सोनी, ताहेर अली नजमी, राधा चौहान, अमृता सोलंकी एवं शीतल चौहान को मंत्री बनाया गया है।

अशोक छाजेड़ कोषाध्यक्ष, रानी सोनी कार्यालय मंत्री, संस्कार शर्मा मीडिया प्रभारी, गणेश पाटीदार सोश्यल मीडिया प्रभारी, आशा शर्मा आईटी सेल प्रभारी, दीपक परिहार मन की बात प्रभारी एवं कांतिलाल प्रजापत हितग्राही प्रभारी बनाए गए हैं।

इसी प्रकार अंबेडकर मंडल में शुभेन्द्र गुर्जर एवं संदीप मोर्य मंडल महामंत्री, भरत तंवर, रवि व्यास, कीर्ति गेहलोत, लोकेश जायसवाल, धरमसिंह गेहलोत, पूजा शर्मा को उपाध्यक्ष, रोहित बिड़वाल, किरण महावर, नंदकिशोर गोठवाल, मयंक भाटी, मोहित तोमर एवं कल्पना कछावा को मंडल मंत्री बनाया गया है।

प्रियेश छाजेड़ कोषाध्यक्ष, श्रीराम यादव कार्यालय मंत्री, प्रतिभा सिंह चौहान मीडिया प्रभारी, प्रशांत शर्मा सोश्यल मीडिया प्रभारी, ईश्वर व्यास आईटी सेल प्रभारी, ओमप्रकाश यादव मन की बात प्रभारी एवं दिनेश जोशी हितग्राही प्रभारी बनाए गए हैं।

See also  रतलाम/ युवा शक्ति का महाकुंभ 1 मार्च को आलोट में होगा ;अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का- रतलाम से निकलेगा ऐतिहासिक काफिला, युवाओं में जबरदस्त उत्साह के साथ
Share This Article