Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/श्री कालिका माता लोक निर्माण हेतु सिंहस्थ मद से राशि स्वीकृत : महापौर माना मुख्यमंत्री व केबिनेट मंत्री श्री काश्यप का आभार

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम 28जून । रतलाम के हृदय स्थल श्री कालिका माता मंदिर का महाकाल लोक की तर्ज पर श्री कालिका माता लोक निर्माण हेतु सिंहस्थ मद से राशि स्वीकृत करने पर महापौर प्रहलाद पटेल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव व केबिनेट मंत्री तथा विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर रतलाम के हृदय स्थल श्री कालिका माता मंदिर का कालिका माता लोक निर्माण हेतु मैं विगत ढ़ेड वर्षो से प्रयासरत् था मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रतलाम प्रवास के दौरान नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में श्री कालिका माता लोक का निर्माण हेतु राशि सिंहस्थ मद से स्वीकृत की है। पूर्व में कालिका माता लोक निर्माण हेतु 7.24 की डीपीआर भेजी जा चुकी है। कालिका माता लोक निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने पर मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव व केबिनेट मंत्री तथा विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप का हृदय से आभार व्यक्त करता हूॅं।

See also  रतलाम : भाजपा महिला मोर्चा का रक्षाबंधन महोत्सव ; बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व मंत्री काश्यप को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन
Share This Article