AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News;महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व कार्यकारिणी ने किया औद्योगिक थाना प्रभारी का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत,क्षेत्र में शराब दुकान से होती है परेशानी

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र में थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नवीन पद ग्रहण करने पर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कुसुम चाहर ने अपनी कार्यकारिणी के साथ गुलदस्ता भेट कर उनका स्वागत किया गया तथा एक ज्ञापन सौपा गया

- Advertisement -

इस मौके पर महिला कांग्रेस ने थाना प्रभारी को अवगत कराया कि सज्जन मिल के पास स्थित पद्मश्री बीयर बार वाइन शॉप के पास अक्सर खरीददार अपनी गाड़ियाँ अवैध रूप से खड़ी करते हैं, जिससे बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके अलावा, कुछ व्यक्ति वाइन खरीदकर वहीं पीने लगते हैं और अश्लील हरकतें करते हैं। जब लोग उन्हें टोकते हैं, तो वे गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आते हैं।

यह समस्या न केवल यातायात को प्रभावित करती है, बल्कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए भी असुविधा का कारण बनती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर रश्मि महोलिया, राधा प्रजापति, हीना शेख, मीना जाट, जायदा शेख, राजश्री जाट, मीनू तोमर, इत्यादि महिलाये उपस्थित रही।

See also  Ratlam/राजपूत समाज मनाया रंगारंग फाग उत्सव ; श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर,फूल और गुलाल उड़ाकर किया नृत्य
Share This Article