Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

चिरमिरी में कांग्रेस का नगर निगम कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन, पानी, भ्रष्टाचार और कर्मचारी वेतन जैसे मुद्दों पर हंगामा

Priyanshu Ranjan

मंगलवार को दोपहर 11 बजे के बाद, एमसीबी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में पीने के पानी की गंभीर समस्या, सड़कों पर जलजमाव, नगर निगम कर्मचारियों को चार महीने से वेतन न मिलना और अन्य 11 मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन और घेराव किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी। मुख्य मुद्दों में चिरमिरी में पीने के पानी की अनियमित आपूर्ति, बड़ा बाजार जिला अस्पताल के घटिया निर्माण के कारण पहली बारिश में ही बाढ़ जैसी स्थिति, अस्पताल की कंपाउंड दीवार के गिरने की स्थिति, सेंट्रल बैंक के पीछे ठेकेदारों द्वारा नगर निगम अधिकारियों के साथ मौज-मस्ती, और कर्मचारियों को चार महीने से वेतन न मिलना शामिल रहा।

- Advertisement -

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि 17 महीने से अधिक समय तक क्षेत्र के विधायक और मंत्री को काम करने का मौका दिया गया, लेकिन भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि अब कांग्रेस चुप नहीं रहेगी और हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र के लोगों के हितों की अनदेखी कर चुपके से 40 बाहरी लोगों को नौकरी दी गई, जिसके सबूत वे जल्द पेश करेंगे।

इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं।

रिपोर्ट: अंजन मुखर्जी, छोटा बाजार, चिरमिरी

See also  इस महीने लॉन्च हो सकता है आईपीओ जानें प्राइस बैंड और बाकी डिटेल्स
Share This Article