Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से 25 साल से पदोन्नति की राह देख रहे निरीक्षकों की होगी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे डीएसपी

Priyanshu Ranjan

रायपुर, दिनांक 03 जून 2025-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से पुलिस विभाग के अंतर्गत कार्यरत निरीक्षक संवर्ग के वर्ष 1999 और 2000 बैच के निरीक्षक को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू हो गया है। यह निर्णय उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा की दृढ़ इच्छाशक्ति, संवेदनशील नेतृत्व और त्वरित प्रशासनिक पहल का परिणाम है।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि निरीक्षक संवर्ग के इन अधिकारियों ने लंबे समय से डीएसपी पदोन्नति की मांग की थी। विभाग में मात्र 17 रिक्त पदों के कारण यह प्रक्रिया अटकी हुई थी। ऐसे में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी समस्या को उनके समक्ष प्रस्तुत किया। संवेदनशीलता के साथ अधिकारियों की बातों को सुनते हुए उपमुख्यमंत्री ने न केवल उन्हें शीघ्र पदोन्नति का आश्वासन दिया, बल्कि पूरी प्रक्रिया को गति देने हेतु आवश्यक निर्देश भी तत्काल प्रभाव से जारी किए।

- Advertisement -

पदोन्नति की बाधा मुख्यतः रिक्त पदों की सीमित संख्या के कारण थी। इसे देखते हुए श्री विजय शर्मा ने पुलिस विभाग के हित में डीएसपी के पदों में संख्यायेत्तर वृद्धि का निर्णय लिया और इस हेतु प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा गया। वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त होते ही पदोन्नति की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई, जो पूर्णता की ओर है।

इस निर्णय के तहत अब कुल 55 निरीक्षक डीएसपी पद पर पदोन्नत हो गए हैं। इसके अलावा रक्षित निरीक्षक संवर्ग से 1 अधिकारी, विशेष शाखा (एसबी) से 1 निरीक्षक, आर्म्स शाखा से 1 निरीक्षक तथा कंपनी कमांडर पद पर कार्यरत 7 अधिकारियों को सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत किया गया है। इस प्रकार कुल 65 अधिकारियों को उनकी पात्रता और वरिष्ठता के आधार पर उच्च पदों पर पदोन्नति दी गई है।

See also  खाना नहीं बना तो पति बना हैवान: पत्नी की डंडे–सिलबट्टे से हत्या, चांदनी पुलिस ने उड़ीसा से लौटते ही आरोपी दबोचा...

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि यह निर्णय केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह उन अधिकारियों के समर्पण, अनुशासन और वर्षों की सेवा के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार में सभी विभागों में समय पर पदोन्नति और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि कर्मचारी वर्ग का मनोबल ऊँचा रहे और सेवा का स्तर उत्तरोत्तर बेहतर होता जाए।

यह पदोन्नति ना केवल संबंधित अधिकारियों के व्यक्तिगत जीवन में एक उपलब्धि है, बल्कि यह प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता को भी मजबूती प्रदान करेगी। श्री शर्मा ने उम्मीद जताई कि पदोन्नत अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सजगता और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे।

Share This Article