Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/भाजपा रतलाम के पांच मंडल अध्यक्ष की हुई घोषणा ;नंदकिशोर पंवार बने दीनदयाल मंडल अध्यक्ष

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने रतलाम जिले में शेष रहे पांच मंडलों में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।

- Advertisement -

रतलाम शहर विधानसभा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में श्री नंदकिशोर पंवार एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर मण्डल में श्रीमती सोना शर्मा मंडल अध्यक्ष बनाई गई है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय को प्रेषित पत्र में जिले के पांच मंडलों में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की है।

इसमें रतलाम शहर के अलावा रतलाम ग्रामीण के नामली मण्डल में श्री दिनेश जाट (पप्पू) एवं बांगरोद मण्डल में डॉ. फुलसिंह जाधव मण्डल अध्यक्ष बनाए गए है। इसी प्रकार आलोट विधानसभा के बड़ावदा मण्डल में श्री लोकेश शर्मा मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किए गए है।

See also  CG BREAKING: शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, रायपुर में आरोपी की तलाश जारी
Share This Article