AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News:एबीवीपी रतलाम ने सैनिकों के सम्मान में किया फ्लैश मॉब का आयोजन,चांदनी चौक चौराहे पर

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे विश्व में भारत की शक्ति, संप्रभुता और सैन्य क्षमता का डंका बजाया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रतलाम द्वारा शनिवार को चांदनी चौक चौराहा पर एक विशेष फ्लैश मॉब कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करना था। बड़ी संख्या में रतलाम के नागरिक, छात्र और युवाओं ने इस आयोजन में भाग लिया और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों के माध्यम से सैनिकों को सम्मान अर्पित किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत की सेना किसी भी परिस्थिति में देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। प्रत्येक भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है और वह हर परिस्थिति में सेना के साथ खड़ा है।

एबीवीपी रतलाम के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और देशभक्ति से ओतप्रोत पोस्टर लेकर यह संदेश दिया कि देश की एकता और सुरक्षा के लिए सेना को समाज का पूरा सहयोग प्राप्त है।

इस कार्यक्रम ने रतलाम के नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया और भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम करने का सशक्त माध्यम बना।

See also  राहुल बोले- PM मोदी अडाणी को बचा रह ₹2000 करोड़ का घोटाला करके भी बाहर
Share This Article