Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News: पत्रकार नीरज बरमेचा की माता मनोरमा बरमेचा का निधन : त्रिवेणी मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार,गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 13 मार्च। भाजपा नेता एवं मिसाबंदी स्व. कैलाश बरमेचा की धर्मपत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा जी बरमेचा का दुःखद देवलोकगमन 13 मार्च 2025 हो गया। त्रिवेणी मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां पर शहर के गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -

परिजनों के मुताबिक श्रीमती बरमेचा का पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से उपचार चल रहा था। स्वभाव से खुशमिजाज एवं मृदुभाषी श्रीमती बरमेचा जी के निधन से उनके परिचितों, परिजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। श्रीमती बरमेचा की अंतिम यात्रा गुरुवार को सुबह 10.30 बजे निज निवास पत्रकार एवं राजस्व कॉलोनी से प्रारंभ होकर त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची। शहर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकगण बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। त्रिवेणी मुक्तिधाम पर श्रीमती बरमेचा के सुपुत्र दिनेश एवं नीरज ने मुखाग्नि देकर उन्हें पंचतत्व में विलीन किया। ज्ञातव्य है कि श्रीमती बरमेचा पत्रकार श्रेणीक बाफना एवं सुरेश बाफना की बहन और पत्रकार विवेक बाफना व दवा व्यवसायी प्रतीश बाफना की बुआ थी।

यह हुए शामिल, किए श्रद्धा सुमन अर्पित

श्रीमती मनोरमा बरमेचा की अंतिम यात्रा एवं मुक्तिधाम पर ही श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, कांग्रेस नेता मयंक जाट, अशोक जैन लाला, अशोक चौटाला, जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष जय छजलानी, सुशील मूणत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति निमिष व्यास, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मणिलाल जैन, चंदन गुरु पिरोदिया, सराफा व्यवसायी सौरभ छाजेड़, कीर्ति बड़जात्या, सुरेंद्र गोरेचा, चिकित्सा जगत से डॉ. अभि मेहरा, डॉ. विशाल गनवानी, डॉ. संजय दुबे, गायत्री परिवार के विवेक चौधरी, पत्रकार प्रेस क्लब सचिव यश बंटी शर्मा, सौरभ कोठारी, अमित निगम, विवेक बाफना, नवीन टाक, तुषार कोठारी, नीरज शुक्ला, राजू केलवा, शैलेन्द्र मोंटी, दीपक डोसी, राकेश नाहर, प्रतिक मजावदिया, अरुण त्रिपाठी, प्रियेश कोठारी, चंद्रशेखर सोलंकी, भेरू टांक, राकेश पोरवाल श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

See also  रतलाम में सर्व हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने की अपील :शिवसेना द्वारा, एक पंगत - एक संगत कार्यक्रम 11 जनवरी को
Share This Article