Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई सरकारी गाड़ी, हादसे में कृषि विभाग के उपसंचालक की मौत

Aaj 24
By Aaj 24

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बलरामपुर जिले में एक सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कृषि विभाग में पदस्थ उपसंचालक की मौत हो गई है. टक्कर इतना जोरदार थी की वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर के पास हुआ है. बलरामपुर कृषि विभाग में पदस्थ उपसंचालक शिवकुमार प्रसाद बोलेरो वाहन से अंबिकापुर से बलरामपुर आ रहे थे, तभी गणेशपुर के पास उनकी गाड़ी का नियंत्रण खो गया और वाहन पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

- Advertisement -

Ratlam News/स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया : महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर की आतिशबाजी,बांटी मिठाई ; कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और महापौर पटेल के आतिथ्य में हुआ समारोह

- Advertisement -
See also  Social Media पर हवाबाजी करना पड़ा भारी: पुलिस ने चाकू लेकर रील बनाने वाले 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार
Share This Article