Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

CG News : जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फेरा पानी

Aaj 24
By Aaj 24

गरियाबंद : मैनपुर थाना क्षेत्र में जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए अलग-अलग जगहों से आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया है. इस दौरान बीजीएल राउण्ड, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर, कैंची समेत कई नक्सल बरामद किया है.

- Advertisement -

मोक्ष की राह पर ले जाने लौट रहे हैं बाबा निराला, Bobby Deol की ‘Aashram 3’ के दूसरे पार्ट का धमाकेदार टीजर जारी …

- Advertisement -

दरअसल, ग्राम भालूडीग्गी और बेसराझर के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जिला बल गरियाबंद टीम ई-30 और 65 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था. सर्चिंग के दौरान अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बल बी.डी.एस टीम ने आईईडी को बरामद कर सुरक्षित रूप से नष्ट किया.

सुरक्षाबलों को सर्चिंग के दौरान जंगल में बीजीएल राउण्ड, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर, बैटरी, सोलर प्लेट, नक्सली दस्तावेज, नक्सली वर्दी, वायर, बेटरी, स्वीच, कैंची, कुल्हाड़ी जैसे अन्य समाग्री बरामद किया गया है.

See also  एमसीबी : पीएम आवास योजना-ग्रामीण में 28,421 परिवार पात्र, 2,048 अपात्र
Share This Article