Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

PM बोले- यमुना का पानी प्रधानमंत्री भी पीता है

Aaj 24
By Aaj 24

नई दिल्ली।’ पीएम मोदी बुधवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे। PM ने करतार नगर में 50 मिनट की स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा घोटाला, शराब घोटाला, शीशमहल का जिक्र किया। साथ ही यमुना में जहर मिलाने के केजरीवाल के आरोपों का भी जवाब दिया।

- Advertisement -

ACB की बड़ी कार्रवाई : रिश्वतखोर प्रभारी लेखापाल गिरफ्तार

- Advertisement -

पीएम ने कहा- दिल्ली के एक पूर्व सीएम ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए। क्या हरियाणा के लोग अपने बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं क्या। हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में रहने वाले हमारे सारे जज, जस्टिस, सम्मानित सदस्य पीते हैं। आपका प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है।

क्या कोई सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा ने जहर दिया होगा। क्या बात करते हो। पीएम ने चुनाव सभा के दौरान कुंभ हादसे का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा- महाकुंभ में जो दुखद हादसा हुआ, उसमें हमने कुछ पुण्य आत्माओं को खोया है। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

See also  अमेरिका से भारतीयों को बड़ा झटका, विदेशी छात्रों को 20 जनवरी से पहले लौटना होगा वापस; ट्रंप के शपथ लेने से पहले आदेश जारी
Share This Article