Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

स्कूटी में सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं दीप्ति दुबे

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर। रायपुर नगर निगम में कांग्रेस महापौर पद की प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आज बिना किसी ताम-झाम के स्कूटी पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंची. न कोई रैली, न कोई शक्ति प्रदर्शन. इस पर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने कहा कि आज स्कूटी से हेलमेट पहन के आने का उद्देश्य यही के हम लोगों को मैसेज दे रहे हैं कि लोग ट्रैफिक नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें. आज हमने नामांकन जमा किया है. अब मैं लोगों के बीच में भी जाऊंगी.

- Advertisement -

अमित शाह ने महाकुंभ में डुबकी लगाई:अक्षयवट के दर्शन किए

- Advertisement -

किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या हो सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं. मजबूती से चुनाव लड़ेंगे. इसके पहले कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से रैली निकालने की योजना थी, जिसे स्थगित कर दिया गया. स्थल पर कार्यकर्ता इंतज़ार करते रहे. नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, रायपुर शहर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व निगम सभापति प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे.

See also  रायपुर : शासन के 2 वर्ष — जनविश्वास से जनकल्याण तक, छत्तीसगढ़ तेज़ विकास पथ पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...
Share This Article