Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Chhaava Trailer रिलीज से पहले बड़ा धमाका, महारानी के लुक में छा गईं Rashmika Mandanna, फैंस की फटी रह गईं आंखें

Aaj 24
By Aaj 24

पुष्पाराज की श्रीवल्ली अब ‘छावा’ की महारानी बनने जा रही हैं। साउथ और हिंदी सिनेमा में अपने पैर जमा रहीं उम्दा अदाकारा रश्मिक मंदाना का विक्की कौशल की फिल्म छावा से धांसू लुक रिवील हो गया है। महारानी येसुबाई बनकर रश्मिका छा गई हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा साल 2025 की मच अवेटेड फिल्म है। विक्की कौशल स्टारर छावा में रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। वह मूवी में छत्रपति साहू जी महाराज उर्फ छावा की पत्नी महारानी येसुबाई बनी हैं। रश्मिका येसुबाई के किरदार में कैसी लगेंगी, इसकी पहली झलक सामने आ गई है।

- Advertisement -

छावा के मेकर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रश्मिका मंदाना का महारानी किरदार का दो लुक शेयर किया है। पोस्टर देख आप यकीनन रश्मिका को महारानी येसुबाई के किरदार में देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। वह रॉयल वाइब्स देती दिखीं। एक पोस्टर में उनका खिलखिलाता हुआ चेहरा दिखाई दिया

- Advertisement -

ममता सरकार बोली- कोलकाता रेप-मर्डर के दोषी को फांसी हो

और दूसरे में वह टेंशन में दिख रही हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “हर शानदार राजा के पीछे एक अद्वितीय शक्ति वाली रानी खड़ी होती है। स्वराज्य का गौरव महारानी येसुबाई के रूप में रश्मिका मंदाना का परिचय दे रहा हूं।” महारानी के रोल में रश्मिका मंदाना को देख लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने कहा, “ये एक्ट्रेस साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्रीज पर राज कर रही है।” एक ने लिखा, “रश्मिका का अगला ब्लॉकबस्टर रास्ते में है।” एक ने कहा कि उन्हें इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं, प्लीज उनका दिल न तोड़ना। लोगों ने छावा की कास्टिंग को बेहतर बताया है। कई लोगों ने क्वीन बताकर रश्मिका पर प्यार लुटाया है।  छत्रपति साहू जी महाराज का किरदार बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय खन्ना की भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज होने वाला है।

See also  18 January Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन…
Share This Article