Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Rishabh Pant को किस प्‍लेयर ने सिखाई कप्‍तानी, LSG का कप्‍तान बनने के बाद किया खुलासा

Aaj 24
By Aaj 24

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्‍लेयर ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्‍तान बन गए हैं। सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने इस बात की घोषणा की। कोलकाता में हुए एक इवेंट के दौरान संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी भी सौंपी। लखनऊ सुपर जाइंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत ने केवल भारत के कप्तान रोहित शर्मा से बल्कि अन्य सीनियर खिलाड़ियों से भी कप्‍तानी सीखा है। 2017 में विराट कोहली की कप्‍तानी में डेब्‍यू करने के बाद, पंत ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी खेला है।

- Advertisement -

खनन मंत्रालय, कोणार्क, ओडिशा में खनन मंत्रियों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा

- Advertisement -

लखनऊ फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाए जाने के बाद पंत ने कहा, “मैंने बहुत सारे कप्तानों और अपने कई सीनियरों से सीखा है। मुझे लगता है कि आपको सिर्फ अपने कप्तान से ही नहीं सीखना है। बहुत सारे सीनियर खिलाड़ी हैं जिनके पास खेल का अनुभव है, जिस तरह से खेल आगे बढ़ रहा है। आप सिर्फ कप्तान से ही नहीं बल्कि सभी सीनियर खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीख सकते हैं।”  रोहित की कप्‍तानी को लेकर पंत ने कहा, “बहुत खास होना मुश्किल है। रोहित भाई के साथ मैंने सीखा है कि एक खिलाड़ी की देखभाल कैसे करनी है। जब मैं किसी टीम की कप्तानी करता हूं तो एक कप्तान के रूप में मुझे भी ऐसा ही महसूस होता है। मुझे लगता है कि

अगर आप किसी खिलाड़ी पर भरोसा करेंगे, तो वह अपने और टीम के लिए ऐसी चीजें करेगा जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। यही वह विचारधारा है जिसे हम रखना पसंद करते हैं।” दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके पंत ने कहा, “हम खिलाड़ियों को सपोर्ट करेंगे। हम उन्हें भरोसा दिलाने की कोशिश करेंगे। हम उनसे बातचीत करेंगे।” पंत ने कहा, “एक बात यह है कि कभी हार मत मानो। आप आखिरी गेंद तक लड़ते है और यह ऐसी चीज है जिस पर मैं हमेशा जोर देता हूं, प्रदर्शन आएगा और जाएगा।”

See also  Maha Kumbh 2025: प्रयागराज के लिए अब मिलेगा सस्ता हवाई टिकट? सरकार बोली- किराया घटाएं एयरलाइंस
Share This Article