Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Madhya Pradesh;लंबे इंतजार के बाद भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू,संजय अग्रवाल को उज्जैन की कमान तो महाराज सिंह बनाया विदिशा जिलाध्यक्ष

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। रविवार को सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के लिए नगर जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। जिसमें संजय अग्रवाल को नगर जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने अग्रवाल के नगर जिला अध्यक्ष बनने का पत्र जारी किया है। इसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र वाले विदिशा जिले में महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

- Advertisement -

उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष बनाए गये संजय अग्रवाल ने पार्टी में कई पदों पर जिम्मेदारी संभाली है। जिनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर कोषाध्यक्ष, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला महामंत्री, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, भाजपा नगर मंत्री और भाजपा नगर उपाध्यक्ष जैसे पद शामिल है। संजय अग्रवाल के अध्यक्ष बनाये जाने की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया। उज्जैन नगर और विदिशा के बाद अब बाकी बचे 60 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा सोमवार को होगी। भाजपा के वर्तमान में 60 संगठनात्मक जिले हैं। इस बार सागर ग्रामीण और धार ग्रामीण दो नए जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।

उज्जैन नगर और विदिशा में पहली घोषणा

भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची घोषित न होने से प्रदेश भर में कार्यकतार्ओं के बीच असंतोष बढ़ रहा था। वहीं कई जिलों में जिलाध्यक्षों को लेकर तलवारें खिंची हुई हैं। सागर, ग्वालियर, इंदौर जैसे महानगरों में दिग्गज अपने-अपने करीबी को अध्यक्ष बनवाने ताकत लगा रहे हैं। ऐसे में बीजेपी ने सबसे पहले सीएम डॉ मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र मुख्यालय के जिले विदिशा में जिला अध्यक्ष घोषित किया है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इन दोनों जिलों में इन नामों को लेकर किसी तरह का विरोध नहीं था। दोनों जिलों के नव नियुक्त अध्यक्ष स्थानीय दिग्गजों के करीबी हैं ऐसे में भाजपा ने सबसे पहले यही दोनों जिले घोषित किए।

See also  रतलाम एसपी की अनूठी पहल : पुलिस वेलफेयर के तहत पुलिस परिवार व बच्चों के साथ देशभक्ति से बॉर्डर 2 फिल्म दिखाई

पार्टी संगठन और मुख्यमंत्री का आभार
निष्ठा से पूरी करूंगा जिम्मेदारी- अग्रवाल

सीएम के गृह जिले उज्जैन नगर में संजय अग्रवाल को भाजपा नगर जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहां कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मैं 1983 से विद्यार्थी परिषद का कार्य करता आया हूं। मैं पार्टी संगठन और मुख्यमंत्री का आभार मानता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उन्होंने जो जिम्मेदारी दी है, उसको पूरी निष्ठा से पूरा करूंगा।

TAGGED:
Share This Article