Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

CG NEWS : 8 मंजिला इमारत की गिरी छत…एक मौत और 9 घायल

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर।’ के VIP रोड पर निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की छत गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। छत के मलबे में दबने से करीब 9 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है।

- Advertisement -

GST Portal Down: जीएसटी पोर्टल हुआ ठप, टैक्सपेयर्स परेशान; क्या डेडलाइन बढ़ाएगी सरकार

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक 8वें मंजिल में छत ढलाई का काम चल रहा था, तभी छत का एक हिस्सा गिर गया। साथ में सेंटरिंग और लोहे का स्टैंड भी गिरा है। इसी में सभी मजदूर दबे थे। घायलों में बिहार के मजदूर भी शामिल हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल मजदूरों को कौशल्या विहार के VY हॉस्पिटल भेजा गया है। कुछ लोगों को ज्यादा चोट आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

See also  तांत्रिक क्रिया करते पूर्व सरपंच समेत 4 लोग पकड़े, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई
Share This Article