Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बार-बार फेल क्यों हुए, पूछने पर माता-पिता को मार डाला

Aaj 24
By Aaj 24

नागपुर। बार-बार फेल होने को लेकर सवाल करने पर एक छात्र ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी। मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी उत्कर्ष डाखोले (25) इंजीनियरिंग के तीसरे साल में है।

- Advertisement -

वह पिछले दो साल से फेल हो रहा था। उत्कर्ष के माता-पिता चाहते थे कि वह इंजीनियरिंग छोड़कर कुछ और करे। इससे नाराज आरोपी ने 26 दिसंबर को गला घोंटकर मां की हत्या कर दी।

- Advertisement -

पिता के शाम को घर लौटने पर चाकू घोंपकर मार दिया। बदबू आने पर पड़ोसियों ने 1 जनवरी को पुलिस को सूचना दी इसके बाद पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  PM मोदी ने मुंबई में इस्कॉन मंदिर का लोकार्पण किया
Share This Article