Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

कलेक्टर का दावा- चेतना कुछ देर में बाहर आ जाएगी:सुरंग बड़ी करने के कारण लेट हुए, अब बोरवेल की लोकेशन मिल गई है

Aaj 24
By Aaj 24

कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्टर कल्पना अग्रवाल का दावा है कि कुछ देर में चेतना (3) को बोरवेल से निकाल लिया जाएगा। करीब 170 फीट गहराई में सुरंग खोद रही टीमों को उसकी लोकेशन मिल गई है।

- Advertisement -

हालांकि, इससे पहले भी अधिकारी चेतना को बाहर निकालने के अलग-अलग दावे करते रहे हैं। दो दिन पहले भी परिवार को बोरवेल के पास बुला लिया गया था।

- Advertisement -

किरतपुरा के बड़ियाली की ढाणी में करीब 700 फीट गहरे बोरवेल में चेतना 23 दिसंबर से फंसी है। इससे पहले भी उसे निकालने की 5 से ज्यादा कोशिश फेल हुईं हैं।

इसमें चार बार देसी जुगाड़ से भी कोशिश की गई थी। पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर प्रशासन की प्लानिंग पर भी सवाल उठते रहे हैं। परिवार ने भी अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। बोरवेल में फंसी चेतना करीब 8 दिन से कोई मूवमेंट नहीं कर रही है।

See also  सीएम के काफिले में टैक्सी घुसाने वाले ड्राइवर की मौत
Share This Article