AAJ24

[state_mirror_header]

अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का बनाया VIDEO:चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते समय कर्मचारी ने की हरकत, प्रबंधन ने नौकरी से हटाया

Aaj 24
By Aaj 24

दुर्ग जिले के भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर-9 अस्पताल के चेंजिंग रूम में नर्स का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बीएसपी प्रबंधन ने समय रहते आरोपी को पकड़ लिया और उसका मोबाइल जब्त कर लिया। प्रबंधन ने आरोपी को नौकरी से निकाल दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, बीएसपी के एक कॉन्ट्रैक्ट लेबर ने पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 में ड्यूटी के दौरान आईसीयू में बने चेंजिंग रूम के रोशनदान से कपड़े बदलते हुए एक नर्स का मोबाइल से वीडियो बना रहा था।

- Advertisement -

जब युवक वीडियो बना रहा था उसी दौरान एक नर्सिंग स्टाफ ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उनसे उसका मोबाइल छीनकर हॉस्पिटल प्रबंधन को दे दिया। प्रबंधन ने आनन-फानन में नर्स और उसके परिवार से बात की। इसके बाद नर्स को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई, लेकिन उसने बदनामी के डर से एफआईआर नहीं की है।

See also  CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बोरवेल की खुदाई के बाद निकली गैस
Share This Article