Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

खाना देने की बजाय मोबाइल में व्यस्त पत्नी को पति ने दूसरी मंजिल से फेंका नीचे

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर। लोगों में धैर्य खत्म होता जा रहा है, इसका उदाहरण राजधानी रायपुर में देखने को मिला, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल से इसलिए नीचे फेंक दिया, क्योंकि वह उसे खाना देने की बजाए मोबाइल में व्यस्त थी.

- Advertisement -

पुष्पा-2 टीम ने विक्टिम फैमिली को ₹2 करोड़ दिए

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गुढियारी थाना के विकास नगर में रहने वाले सुनील जनबंधु का पारा काम से लौटने के बाद पत्नी के खाना नहीं देने और मोबाइल देखने में व्यस्त रहने पर इतना चढ़ा कि उसने अपनी पत्नी को घर की बाल्कनी से नीचे फेंक दिया.

दो मंजिला मकान से गिरी पत्नी सपना को गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पुलिस मामले में हत्या का प्रयास की धाराओं को जोड़ते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है.

See also  नायब तहसीलदार प्रियंका टोप्पो ने 157 बोरी अवैध धान के साथ पिकप वाहन किया जप्त, अवैध धान को धान खरीदी केंद्र में खपाने की थी तैयारी
Share This Article